Thursday, April 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ Jawan Suicide : बड़ी दुखद खबर…! कोबरा बटालियन के जवान ने किया...

Jawan Suicide : बड़ी दुखद खबर…! कोबरा बटालियन के जवान ने किया सुसाइड…सर्विस रायफल से खुद के सीने में मारी गोली…देखें VIDEO

500

बीजापुर। Jawan Suicide : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पदस्थ कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। यह कोबरा के 210 बटालियन में पदस्थ था। जवान दिल्ली का रहने वाला था। फिलहाल सुसाइड करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल, बासागुड़ा के कैंप में जवान पदस्थ था। किसी काम के सिलसिले में यह बीजापुर स्थित कैंप में आया हुआ था और यहीं पर उन्होंने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, जवान शशि ने अपनी सर्विस राइफल को अपने सीने पर टिकाया और फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लतपथ पड़े शव को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जवान का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। फिलहाल जवान ने सुसाइड क्यों किया है इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और CRPF के अफसर जांच में जुटे हुए हैं।