Sunday, June 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ Kirandul-Kottavalasa Rail Line: किरंदुल-कोट्टावालसा रेल लाइन में पटरी पर गिरी चटृान, मालगाड़ी...

Kirandul-Kottavalasa Rail Line: किरंदुल-कोट्टावालसा रेल लाइन में पटरी पर गिरी चटृान, मालगाड़ी डीरेल, आवागमन बंद

366

जगदलपुर। Kirandul-Kottavalasa Rail Line: किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन में बोडवारा और शिवलिंगपुरम स्टेशन के बीच रविवार सुबह रेलमार्ग पर चट्टान से टकराकर मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। घटना जगदलपुर से 230 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के पास घटी। जिसके चलते रेल आवागमन बंद हो गया है। विशाखापट्टनम से किरंदुल आने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को विशाखापट्टनम में अभी रोक दिया गया है।

 

Kirandul-Kottavalasa Rail Line: रेललाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। अरकू और कोरापुट रेलखंड में रेलमार्ग अनंतगिरी घाट से गुजरती है। रेललाइन दोहरीकरण के लिए यहां पहाड़ों को काटा जा रहा है। जिससे कभी कभार चट्टानें पहाड़ से टूटकर पटरी पर गिर जाती है। रेल अधिकारियों के अनुसार शाम तक लाइन बहाल कर दी जाएगी।