Friday, April 26, 2024
HomeदेशKishanganj District : एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार…पति को खोजने निकली...

Kishanganj District : एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार…पति को खोजने निकली महिला से SHO ने किया रेप..अब फरार

किशनगंज। Kishanganj District : बिहार के किशनगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां एक तरफ प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। वहीं, दूसरी तरफ किशनगंज में प्रशासन ने बल के दम पर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों पहले यूपी निवासी एक महिला अपने पति को खोजने के लिए टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी। उसके बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने उसे अपने आवास पर कुल आठ दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव के साथ मिलकर महिला से आठ दिनों तक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के पति से रंगदारी के तौर पर दो लाख रुपये भी ले लिए।

उक्त घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने एसपी अनामुल हक मैग्नू के पास पहुंची। फिर आपबीती की जानकारी देते हुए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद एसपी ने एसआईटी की टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

उक्त घटना की पुष्टि करते हुए किशनगंज एसपी इनामुल हक मैग्नू ने बताया कि महिला के आवेदन देने के बाद मामले की जांच की गई। उसमें मामला सत्य पाया गया है। उसके बाद टेढ़ागाछ थाना में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज यादव के खिलाफ भादंवि की धारा 343, 376b, 384, 385 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला को निलंबित भी कर दिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार (Kishanganj District) हैं। पुलिस दोनों की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments