Tuesday, March 17, 2026
Home पुलिस Korba : कोतवाली थाना में पदस्थ​​​​​ ASI बर्खास्त..लंबे समय से थे ड्यूटी...

Korba : कोतवाली थाना में पदस्थ​​​​​ ASI बर्खास्त..लंबे समय से थे ड्यूटी से गायब…

320

कोरबा।  जिले में सेवारत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गैर जिम्मेदारी का प्रदर्शन करने पर बर्खास्त कर दिया गया। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और विभागीय जांच पूरी होने के बाद पुलिस विभाग से हमेशा के लिए मुक्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 2 साल से भी लंबे समय से श्याम सिंह खन्ना पुलिस की ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों की इस बात की जानकारी मिली। मामला सामने आने के बाद इसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद श्याम खन्ना को बर्खास्त कर दिया गया है।