Saturday, July 27, 2024
Homeकोरबाकोरबा: ASI मनोज ने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी,...

कोरबा: ASI मनोज ने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी, नियमों की पालना कर जीवन की रक्षा का दिया संदेश…

कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश व यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी निर्देशन में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एएसआई मनोज राठौर ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया,साथ ही यातायात नियमों के उल्लघंन के कारण होने वाली परेशानियों तथा दंडात्मक कार्रवाई की भी जानकारी दी गई।

 

बुधवारी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री देवांगन की उपस्थिति में ट्रैफिक टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। यातायात पुलिस की टीम ने विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया।

 

 

उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूटी या बाइक वही चला सकते हैं, जिनके पास लाइसेंस हो। अन्यथा की स्थिति में उनके अभिभावकों को 3 महीने की सजा का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने हेलमेट न पहनने, 2 से ज्यादा सवारी बैठकर ड्राइविंग, सही जगह पार्किंग न करने, तेज गति में या शराब का सेवन कर वाहन न चलाने और ऐसे लापरवाही के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए सम्बंधित चालान की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को सुरक्षा की दृष्टि से वाहन न चलाने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि हमारे शहर में भी आए दिन दुर्घटनाएँ सामने आ रहीं हैं, अतः वे सतर्कता बरतें। अंत में विद्यालय प्राचार्य एसके साहू ने मनोज कुमार व उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भी सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया। इस दौरान टीम के सदस्य अजय रजवाड़े, रितेश कौशिक, टीकेश्वर साहू, धर्मेन्द्र उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने भी लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments