Sunday, June 21, 2026
Home Uncategorized कोरबा पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,३ चोर और ख़रीदार...

कोरबा पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,३ चोर और ख़रीदार को किया गिरफ़्तार

238

The duniyadari कोरबा। पुलिस ने जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े ये बदमाश दो पहिया वाहनों को कोरबा से चोरी कर उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में खपाते थे. इनमे से एक आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश और बाकि 2 अन्य को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है.

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि बीते दिनों कोरबा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई थी. उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया और आगे जांच पड़ताल की गई. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कई अहम् सुराग पुलिस को मिले, इसके बाद पुलिस की टीम ने सीमावर्ती और उड़ीसा के बरगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की. वहां से चोरी की गई 5 बाइक बरामदगी हुई है.