Thursday, March 19, 2026
Home सामाजिक Puri Rath Yatra : पुरी रथ यात्रा में धक्का-मुक्की, 50 से अधिक...

Puri Rath Yatra : पुरी रथ यात्रा में धक्का-मुक्की, 50 से अधिक लोग घायल, 5 गंभीर, एक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल, देखें वीडियो

440

भुवनेश्वर। Puri Rath Yatra Breaking: ओडिशा के जग्गनाथ पुरी में रथ यात्रा की धूम के बीच बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी में 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुरी में रथ खींचते समय भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। इससे धक्का लगने से कुछ लोग नीचे गिर गए और उन्हें कुचलते हुए लोग निकल गए। घायलों को पुरी सदर मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई।

बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के गिरने के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमें एक विदेशी श्रद्धालु भी बताया जा रहा है।

 

वहीं, इससे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के पहंडी के दौरान प्रभु रथ पर चढ़ाते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण 6 सेवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इन सेवकों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सेवक स्वस्थ बताया जा रहे हैं।