Wednesday, December 6, 2023
HomeकोरबाKORBA: पत्रकार गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष बनें राजेन्द्र ... दादू मनहर...

KORBA: पत्रकार गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष बनें राजेन्द्र … दादू मनहर को उपाध्यक्ष का कमान…

कोरबा। पत्रकार गृह निर्माण के पांच वर्ष के लिए हुए चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर अध्यक्ष बनें हैं। वही दादू मनहर को उपाध्यक्ष का कमान सौंपा गया हैं।

बता दें कि पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। इस निर्वाचन में राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 08 वोट हासिल हुए जबकि विपक्षी उम्मीदवार को 03 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दादू मनहर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस पद के लिए मनोज ठाकुर भी एक उम्मीदवार थे। अंतिम प्रक्रिया के दौरान उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments