Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking रफ्तार का कहर! थार की टक्कर से स्‍कूटी सवार मां की मौत..10...

रफ्तार का कहर! थार की टक्कर से स्‍कूटी सवार मां की मौत..10 साल का बेटा घायल..

242

रायपुर। Road Accident in Raipur: राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार थार ने स्‍कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्‍कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 10 साल का बेटा घायल हो गया। घायल बच्‍चे को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। हादसा इंद्रप्रस्थ फेस 2 के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुआ। डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपित आकाश दास को गिरफ्तार कर लिया।