Wednesday, April 22, 2026
Home देश Shehnaaz Gill ने शूट किए कई एपिसोड, अब शो पर मंडरा रहा...

Shehnaaz Gill ने शूट किए कई एपिसोड, अब शो पर मंडरा रहा है इस बात का खतरा

229

Shehnaaz Gill: बिग बॉस से घर-घर में फेमस हुईं शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. जल्द ही वो बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं वो भी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म से. इसके अलावा वो वैसे भी लाइमलाइट में बनी ही रहती है. म्यूजिक वीडियो के अलावा इन दिनों शहनाज अपने शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill से भी खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं. शो के कई एपिसोड अब तक आ चुके हैं तो आगे और भी कई आने वाले हैं. फैंस को भी ये सेलेब चैट शो काफी पसंद आ रहा है. बावजूद इसके शो को लेकर शहनाज के दिल में एक डर बना हुआ है.

शो को नहीं मिल रहे स्पॉन्सर
शहनाज गिल अपने शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आती हैं. उनके पहले एपिसोड में राज कुमार नजर आए थे जिसके बाद विक्की कौशल और आयुष्मान खुलारा उनके सेलेब्रिटी चैट शो का हिस्सा बने. वहीं इस हफ्ते रकुलप्रीत सिंह प्रमोशन के लिए शो में आ रही हैं. इस तरह अब तक शो के 4 सफळ एपिसोड आ चुके हैं जिनमें शहनाज उसी अंदाज में दिखाई दी हैं जैसी वो हैं. वहीं उनके साथ स्टार भी शो में पूरी तरह से ऑरिजिनल नजर आ रहे और शो की यही बात इसे और भी खास बना रही है. पर फिर भी शहनाज एक बात को लेकर काफी टेंशन में .

 

दरअसल, शहनाज गिल के शो के कई एपिसोड भले ही आ चुके हों लेकिन शो को अब तक स्पॉन्सर नहीं मिला है और उन्हें ये चिंता है कि जल्द से जल्द शो उन्हें फाइनेंसर मिल जाए ताकि उन्हें शो के लिए पैसा ना लगाना पड़े और शो बिना रुके चलता रहे. बिग बॉस के बाद से शहनाज लगातार काम कर रही हैं. वो म्यूजिक वीडियो में तो नजर आती हैं साथ ही हर रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी जरूर दर्ज होती है.