Monday, April 20, 2026
Home Uncategorized सपा बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, लोकसभा में विपक्ष की...

सपा बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, लोकसभा में विपक्ष की बेंच में अखिलेश यादव को मिली पहली कतार में सीट

158

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इस कामयाबी के बाद सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. लोकसभा में सपा को महत्वपूर्ण स्थान मिला है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकसभा में विपक्ष की बेंच में पहली कतार में सीट मिली है. लोकसभा में अखिलेश यादव सदन के नेता प्रतिपक्ष वाली लाइन में बैठेंगे. समाजवादी पार्टी लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पास 37 लोकसभा सदस्य हैं.

पहले योगी सरकार को घेरते थे अखिलेश यादव

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में भी पहली लाइन में बैठते थे और योगी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम करते थे. अब यही नजारा लोकसभा में भी देखने को मिलेगा. यूपी में ऐतिहासिक जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी उत्साहित हैं. यही कारण है कि वह यूपी छोड़कर वह केंद्र की राजनीति करना चाहते हैं.

सपा को यूपी में मिलीं हैं 37 सीटें

लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सपा ने कुल 37 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. वहीं 80 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को छह सीटें मिली है. इस प्रकार कांग्रेस-सपा गठबंधन को कुल 43 सीटें मिली हैं.