Saturday, April 20, 2024
HomeदेशWedding Ceremony : मैं शादी नहीं करूंगी…दूल्हा सांवला है…! जयमाला के समय...

Wedding Ceremony : मैं शादी नहीं करूंगी…दूल्हा सांवला है…! जयमाला के समय दुल्हन ये बोलकर शादी से किया इंकार

भागलपुर। Wedding Ceremony : बिहार के भागलपुर की एक शादी समारोह में अनोखी घटना देखने को मिली। यहां वरमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी करने से मुकर गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और उसने शादी से सरासर मना कर दिया। शादी समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू होते ही वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। दुल्हन ने साफ तौर से कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस दुल्हे के गले में वरमाला नहीं डालेगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

दुल्हे को देखा था तस्वीर में

बताया जा रहा है कि वरमाला से पहले दुल्हन ने दुल्हे को तस्वीर में देखा था। वरमाला स्टेज पर दुल्हन ने जैसे ही दुल्हन को देखा तो उसके सांवले रंग को देखकर बिदग गई। साथ ही दूल्हा और दुल्हन की उम्र में भी बड़ा अंतर दिखा, जिसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन लगातार कह रही थी कि यह जोड़ी बेमेल है। वह किसी के दबाव में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करेगी।

वरमाला की रस्म चल रही थी। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन हाथों में माला पकड़े मौजूद थे। वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस सुखद पल को कैद करने में जुटे थे। तभी दुल्हन जैसे ही दुल्हे के गले में माला डालने के लिए आमने-सामने हुई तभी वह बिदक गई। उसने दुल्हे के गले में वरमाला डालने से साफ तौर से इनकार कर दिया।

दूल्हा बारात लेकर लौट गया

वर और वधू पक्ष के लोग दुल्हन (Wedding Ceremony) को समझाते रहे, लेकिन उसने साफ तौर से कहा कि ऐसे सांवले और उम्रदराज लड़के के साथ पूरी जिंदगी नहीं बीता सकती है। वह खुद से अपनी जिंदगी तबाह नहीं करना चाहती है। दुल्हे के परिजनों ने पहले तो अकड़ दिखाई लेकिन खराब होता देख वे लोग दुल्हन से मिन्नतें भी की, लेकिन वह तनिक भी अपने फैसले से नहीं डगमगाई। बताया जा रहा है कि यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र का है। दुल्हन की जिद्द के बाद आखिरकार दूल्हा बारात लेकर लौट गया। सूत्र बताते हैं कि दुल्हे की कमाई और धन-दौलत को देखकर लड़की के घरवालों ने शादी तय की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments