Thursday, April 23, 2026
Home Breaking चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

7

The Duniyadari: महासमुंद जिले के सरायपाली इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास एक चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में वाहन आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शुरुआती तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के दौरान इलाके में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल रहा और कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक खेम लाल साहू, ग्राम दुलारपाली (सरायपाली) का निवासी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।