Wednesday, July 8, 2026
Home Breaking हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम रोक, अमित जोगी को मिली राहत

हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम रोक, अमित जोगी को मिली राहत

45

The Duniyadari : नई दिल्ली/रायपुर-  छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

शीर्ष अदालत ने फिलहाल उनकी उम्रकैद की सजा और हाईकोर्ट के फैसले के अमल पर रोक लगा दी है।

यह मामला 4 जून 2003 का है, जब रायपुर में रामअवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अमित जोगी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने पहले उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैसला पलटते हुए उन्हें दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान जोगी की सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए राहत प्रदान की है। बचाव पक्ष का कहना था कि उनके खिलाफ पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं हैं, जिसे अदालत ने प्राथमिक तौर पर स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया।

इस आदेश के बाद फिलहाल अमित जोगी की गिरफ्तारी और सजा के क्रियान्वयन पर रोक लग गई है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विपक्ष ने अंतिम निर्णय आने तक इंतजार करने की बात कही है।