Friday, March 29, 2024
Homeदेशचेहरे के आकार से पता चल सकता है भविष्य; ऐसे फेस के...

चेहरे के आकार से पता चल सकता है भविष्य; ऐसे फेस के लोग बनते हैं नेता-अभिनेता

वेब डेस्क।समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे के आकार से उसके चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इसके अलावा व्यक्ति के हाथ की अंगुलियों से लेकर शरीर की आकार तक को देखकर, व्यक्ति के भाग्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्र शास्त्र में मुखाकृति दो प्रकार की होती है। पहला किसी जानवर या पक्षी की तरह और दूसरा आयत या वृत्त के आकार की तरह। ज्योतिषी चेहरे के आकार (Optical illusion) को देखकर व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। आइए जानते हैं कि किसी व्यक्ति के चेहरे को देखकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कैसे जाना जा सकता है।

ओवल फेस शेप | Oval Face Shape personality Test
अंडाकार फेस शेप को अंग्रेजी भाषा में ओवल फेस शेप कहते हैं। अंडाकार फेस शेप के लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और संतुलित होता है। ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा का धनी होते हैं। अपने जीवन में इस फेस शेप के लोग बहुत कुछ हासिल करते हैं। ओवल फेस शेप की महिलाओं को कला में विशेष रुचि होती है। अंडाकार चेहरे वाले लोग फिल्म या मीडिया इंडस्ट्री में काफी नाम कमाते हैं। इस तरह के लोग अपने मन को नियंत्रित करना जानते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति को आसानी से अपना लेते हैं। ये लोग आसानी से क्रोधित हो जाते हैं और थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं।

 

 

ट्रेंगुलर फेस शेप | Triangular Face Shape personality Test
त्रिकोणीय आकार के चेहरे को अंग्रेजी भाषा में ट्रेंगुलर फेस शेप का चेहरा कहा जाता है। त्रिकोणीय आकार के चेहरे वाले लोग शारीरिक रूप से थोड़े दुबले- पतले होते हैं, इन लोगों को रचनात्मक और कलात्मक कार्य करना पसंद होता है। ऐसे लोग जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। तमाम अच्छाइयां होने के बावजूद इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर जल्दी गुस्सा होना इन्हें थोड़ा सा औरों से अलग बनाता है। ट्रेंगुलर फेस शेप वाले लोग काफी संवेदनशील होते हैं, इन्हें अपने काम में किसी की दखलंदाजी नहीं पसंद होती है।

स्क्वायर फेस शेप | Square Face Shape personality Test
चौकोर चेहरे को अंग्रेजी में स्क्वायर शेप कहते हैं। इस आकार के चेहरे वाले लोग समझदार और बेहद बुद्धिमान माने जाते हैं। आप अपनी बौद्धिक क्षमताओं से बड़ी से बड़ी मुश्किलों को पार कर सकते हैं। ये लोग दूसरों के सामने खुद को अभिव्यक्त करने की कला को बखूबी जानते हैं। चौकोर चेहरे वाले लोग थोड़े तुनक मिजाजी स्वभाव के होते हैं, इसके साथ ही यह बेहद तेज-तर्रार भी होते हैं। इस कारण कई बार इन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। ये लोग दूसरों से अपने मनमुताबिक काम करवाना पसंद करते हैं। इन लोगों में नेतृत्व के गुण होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments