Thursday, October 29, 2026
Home Breaking दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

273

The Duniyadari: कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर, बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ.

जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव से एक शादी समारोह अटेंड करके झारखंड के निमडी थाना क्षेत्र के तिलाइटांड़ लौट रहे थे. रास्ते में नामशोल इलाके में उनकी गाड़ी का सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर आया और जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.