Monday, September 14, 2026
Home Breaking भारत के गृह मंत्री अमित शाह के अहम छत्तीसगढ़ दौरे का आज...

भारत के गृह मंत्री अमित शाह के अहम छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन

120

The Duniyadari: रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. उनका नारायणपुर दौरा रद्द कर दिया गया है. अब वे सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे. बता दें कि अमित शाह आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं.

वे नारायणपुर दौरे पर जाने वाले थे लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उनका दौरान अचानक से रद्द कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे. वे वहां 24 जून को आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे.

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाग लेंगे.

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के सदस्य, अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि सहित लगभग 100 विशिष्टजन भी उपस्थित रहेंगे. वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे.