Thursday, October 29, 2026
Home उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ होंगे तिलकोत्सव के साक्षी, श्रीराम का राजतिलक आज

योगी आदित्यनाथ होंगे तिलकोत्सव के साक्षी, श्रीराम का राजतिलक आज

220

The Duniyadari : योगी आदित्यनाथ करेंगे गुरु गोरक्षनाथ का पूजन, शोभायात्रा में होंगे शामिल

गोरखपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर आज गोरक्षपीठ में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहेंगे।

सुबह वे गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित समस्त देव विग्रहों की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव संपन्न होगा, जहां योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी देंगे।

शाम 4 बजे से मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। तुरही, नगाड़े और बैंड-बाजों की गूंज के बीच शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान महादेव सहित अन्य देव विग्रहों का पूजन-अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद यात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुँचेगी, जहां योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे और श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आरती भी होगी।

रामलीला कार्यक्रम के उपरांत शोभायात्रा पुनः गोरखनाथ मंदिर लौटेगी। शाम 7 बजे दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने पारंपरिक प्रसाद वितरण किया जाएगा।