Monday, November 23, 2026
Home उत्तरप्रदेश योगी सरकार की खेल नीति रंग लाई — सर्वोदय विद्यालय के दो...

योगी सरकार की खेल नीति रंग लाई — सर्वोदय विद्यालय के दो पावरलिफ्टर्स का अंतरराष्ट्रीय मंच तक सफर

117

The Duniyadari : आगरा / इटौरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, इटौरा के दो ताकतवर खिलाड़ी — कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र — 2025 की World Powerlifting Championship 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने सोमवार को कोलंबो (श्रीलंका) के लिए रवाना हो गए।

रमन कुमार सब-जूनियर (56 किग्रा) भारवर्ग में भाग लेंगे, जबकि हरीश चंद्र सीनियर वर्ग (77 किग्रा) में ताकत आजमाएंगे। 

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने दोनों को बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि सरकार की वह नीति, जो खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने पर केंद्रित है, सफल साबित हो रही है। 

सर्वोदयी विद्यालय के इस चयन को देखकर यह स्पष्ट होता है कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास से युवक-युवतियों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि कोलंबो में इन दोनों खिलाड़ीयों द्वारा भारत और प्रदेश का नाम कितनी ऊँचाई तक रोशन किया जाएगा।