Saturday, March 21, 2026
Home रायगढ़ रायगढ़: खरसिया की टायर फैक्ट्री में धमाका, गैस टैंक फटने से 8...

रायगढ़: खरसिया की टायर फैक्ट्री में धमाका, गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलसे

28

The Duniyadari: रायगढ़। जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्लांट के भीतर गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि झुलसे मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक घायल हैं। घायलों में एक नाबालिग बच्ची के भी शामिल होने की बात सामने आई है। हादसा बानीपाथर क्षेत्र में हुआ, जहां सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इधर, कुछ दिन पहले अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र स्थित शांतिपारा में एक कपड़ा दुकान में देर रात भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।