Saturday, September 19, 2026
Home Breaking रेलवे का ब्लॉक, 29 जून तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द;...

रेलवे का ब्लॉक, 29 जून तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द; दैनिक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

49

The Duniyadari: RaipurRaipur रेल मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण 26 से 29 जून तक रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया है, जिसके चलते कई लोकल मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने रायपुर-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा और रायपुर-इतवारी रूट की कुल 10 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें रायपुर-गेवरा रोड मेमू, रायपुर-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू, रायपुर-इतवारी पैसेंजर, इतवारी-रायपुर पैसेंजर और कोरबा-रायपुर पैसेंजर जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा तीन ट्रेनों का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी, जबकि आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं एक ट्रेन बिलासपुर से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना की जाएगी और दूसरी ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी। इस दौरान संबंधित मार्गों पर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।