Thursday, September 17, 2026
Home देश 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, साल खत्म होने से...

10 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, साल खत्म होने से पहले मिल सकता हैं तोहफा

302

The duniyadari. com ।केंद्र सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का प्लान बना रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम जनता को बड़ी राहत देने का प्लान बना रही है. हमारी सहयोगी वेबसाइट Wion के मुताबिक, सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा की बड़ी कटौती करने का ऐलान कर सकते हैं.

खबर आ रही है कि इसकी घोषणा कैलेंडर ईयर खत्म होने से पहले ही की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के लिए दोनों ईंधनों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती को शामिल करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जो जल्द ही पास हो सकता है.

6 अप्रैल 2022 से सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से ईंधन की पूर्व-रिफाइनरी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. चालू वित्त वर्ष में कच्चे तेल की कम कीमतों से तीन सरकारी तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (HPCL) को बड़ा मुनाफा हुआ है. इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में, IOC, BPCL और HPCL ने संयुक्त रूप से 58,198 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है.

क्या है पेट्रोल का भाव?

देश की राजधानी दिल्‍ली में इस वक्‍त एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 पैसे है. वहीं, राजस्‍थान में यह 109.34 रुपये का मिल रहा है. हरियाणा में 97.31, यूपी में 97.05 और पंजाब में 98.45 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिलता है. डीजल की बात की जाए तो दिल्‍ली में यह 89.62 प्रति लीटर, यूपी में 90.16, पंजाब में 88.57 और हरियाणा में 90.16 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. अगर पेट्रोल-डीजल के दामों में काटौती की जाती है तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.