Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking 24 मार्च को होने वाले प्लेसमेंट कैम्प में युवाओं को रोजगार के...

24 मार्च को होने वाले प्लेसमेंट कैम्प में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे

194

The Duniyadari: दुर्ग- कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 24 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (वौइस् एग्जीक्यूटिव) 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 एवं शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।