Monday, April 6, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कांग्रेस नेत्री ने की विनय जायसवाल का विरोध, नामांकन...

CG BREAKING : कांग्रेस नेत्री ने की विनय जायसवाल का विरोध, नामांकन दाखिल की…

156

The Duniyadari: मनेंद्रगढ़– छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आधी रात बाद अपने मेयर और अध्‍यक्ष प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। सूची सार्वजनिक होने के साथ ही असंतोष भी सामने आने लगा है। पहला मामला मनेंद्रगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में सामने आया है। कांग्रेस ने वहां से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिया। इससे नाराज पीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने चिरमिरी से निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

करीब दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय बबीता सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी मानी जाती हैं। उनकी जेठानी स्व. सुभाषिनी सिंह चिरमिरी की पहली महापौर रह चुकी हैं। पिछले चुनाव में भी बबीता महापौर पद की दावेदार थीं, लेकिन तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपनी पत्नी को महापौर बनवा दिया था।

पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिए जाने से नाराज बबीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिरमिरी कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है। पहले विधायक, फिर उनकी पत्नी को महापौर और अब फिर पूर्व विधायक को महापौर का टिकट देना अन्य कार्यकर्ताओं का अपमान है।