Sunday, March 8, 2026
Home Breaking एयरपोर्ट पर ही दो विमान आपस में भिड़े, एक यात्री की मौत;...

एयरपोर्ट पर ही दो विमान आपस में भिड़े, एक यात्री की मौत; सभी उड़ानों को रोका गया…

250

वाशिंगटन- अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है। एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर दो विमानों के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि एक निजी जेट रनवे से उतर गया। इसके बाद वह दूसरे निजी जेट से जा टकराया।

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले 10 दिन में अमेरिका में हुआ यह चौथा विमान हादसा है। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 2:45 बजे हुई।

एक लीयरजेट 35A विमान लैंडिंग के बाद रनवे से उतर गया। इसके बाद रैंप पर एक गल्फस्ट्रीम 200 बिजनेस जेट से टकरा गया। हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। विमान में कितने लोग सवार थे… अभी यह साफ नहीं हो पाया है।