Thursday, July 30, 2026
Home Breaking रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार मारी टक्कर,...

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप

238

The Duniyadari: बालोद- रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में की जा रही है.

हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास हुआ है. घटना बुधवार रात 9:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम किल्लेकोड़ो निवासी प्रीतम कुमार निजी काम से घर से निकला था.

इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पहले मृतक प्रीतम कुमार की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ठोकर. इतनी जबरदस्त थी कि युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.