Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CGPSC PCS 2024 का रिजल्ट घोषित, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप

CGPSC PCS 2024 का रिजल्ट घोषित, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप

45

The Duniyadari : रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (PCS) 2024 का इंतजार खत्म कर दिया है और मेरिट सूची जारी कर दी है। इस साल देवेश प्रसाद साहू ने परीक्षा में टॉप किया। टॉप 10 में कुल 10 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई, जिसमें 8 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं।

टॉप 10 सूची में शामिल अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं: स्वप्निल वर्मा, यशवंत देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, संस्कृति पांडेय, अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्त, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा।

CGPSC की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध है, जिसमें इंटरव्यू में शामिल 643 अभ्यर्थियों की रैंक, नाम, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्तांक, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस की पूरी जानकारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इस साल आयोग ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य विभिन्न विभागों में नियुक्तियां शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित हुई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून तक संपन्न हुई थी।