The Duniyadari: जांजगीर-चांपा- जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर अकलतरा क्षेत्र से 6 हाईवा वाहन जब्त किए गए। वहीं चांपा के हथनेवरा इलाके में 6 हाईवा और 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। पामगढ़ क्षेत्र से भी 1 हाईवा को कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। इस तरह कुल 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर प्रशासन के शिकंजे में आए।
खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए वाहनों के संचालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी















