Thursday, April 2, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार का कहर: मोपेड सवार की मौत, हाईवा घर में घुसा...

तेज रफ्तार का कहर: मोपेड सवार की मौत, हाईवा घर में घुसा — टला बड़ा हादसा

13

The Duniyadari: बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ने दो अलग-अलग सड़क हादसों में दहशत फैला दी। एक घटना में मोपेड सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में तेज रफ्तार हाईवा घर में घुस गया, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

पहला हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलासी में हुआ। जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय बीरबल ढीमर मोपेड से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे सावधान संकेत बोर्ड से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झोंका लटुवा में सामने आई। यहां तेज रफ्तार हाईवा वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे एक घर में जा घुसा। राहत की बात यह रही कि घर के बाहर रेत और गिट्टी का ढेर होने के कारण वाहन की गति कम हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे।