Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking वेदांता प्लांट हादसे पर सांसद महंत का तीखा हमला, उच्च स्तरीय जांच...

वेदांता प्लांट हादसे पर सांसद महंत का तीखा हमला, उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

16

The Duniyadari: कोरबा/सक्ती-  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सक्ती जिले में स्थित Vedanta Limited के प्लांट में हुए भीषण हादसे पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बार-बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है।

सांसद महंत ने बताया कि इससे पहले कोरबा स्थित वेदांता प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें लगभग 40 श्रमिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि परियोजना में लगातार हो रहे हादसे यह साबित करते हैं कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वेदांता संयंत्रों की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सांसद ने कहा कि अब सक्ती जिले के प्लांट में बॉयलर फटने की घटना बेहद चिंताजनक और दुखद है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रमिकों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सांसद महंत ने राज्य सरकार और प्रशासन से जवाब मांगते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विभागों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं।

उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और घायलों के समुचित इलाज की जिम्मेदारी कंपनी द्वारा उठाने की भी मांग की।

सांसद महंत ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक