Monday, April 20, 2026
Home Breaking नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास योजना के तहत मिली तत्काल सहायता

नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास योजना के तहत मिली तत्काल सहायता

16

The Duniyadari: कांकेर– नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है.

तेलंगाना कैडर के नक्सली रूप के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से नक्सलियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में सोमवार को उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय परतापुर एरिया कमेटी के सदस्य दासरू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दासरू आमाबेड़ा थाना पहुंचा, जहां उसने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर आगे की प्रक्रिया पूरी की।

मामले की पुष्टि करते हुए निखिल राखेछा ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसी के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को प्रारंभिक सहायता राशि, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, आजीविका के साधन और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

पुनर्वास नीति के तहत दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को अलग-अलग 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, कुल 50 हजार रुपये नगद दिए गए। इसके अलावा आगामी तीन वर्षों तक प्रति माह 10 हजार रुपये स्टाइपेंड, निःशुल्क आवास और भोजन, कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी और अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।