रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह की डॉक्टर बेटी डॉ अदिति सिंह से खुद को आर्मी अफसर बताकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने हरियाणा के नॅूह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले भी देश में हुई ठगी के कई मामलों को मास्टर माइंड रहा है।
बता दें कि 11 जून को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी डॉ अदिति सिंह के पास फोन पर एक युवक ने खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बनकर आर्मी के जवानों का चार्म रोग के जाँच के लिए अपॉइनमेंट लिया और लगने वाले खर्च की पूछताछ की। जिसके बात डॉ अदिति सिंह ने चर्म रोग के जाँच में लगने वाले पैसे की जानकारी दी। पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपी ने उनसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम अकाउंट की जानकारी मांगी ली। पेटीएम अकाउंट और गूगल पे की जानकारी देते ही डॉ के खाते से 294470 रूपए पार हो गए। इस मामले पर डॉ अदिति सिंह ने तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
ऐसे मिला आरोपी का क्लू
आरोपी की तलाश में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर जाचं शुरू की। ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के साथ-साथ उनसे संबंधित अन्य कई मोबाइल नंबरों तथा दस्तावेजों का लगातार जांच में आखिरकार आरोपी तालिम हुसैन को पहचान पाने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के नूॅह में लोकेट किया। आरोपी का पता लगते ही एसीसीयू एवं थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम को हरियाणा रवाना किया गया था।
टीम के सदस्यों ने नॅूह (हरियाणा) पहुंचकर हरियाणा के नूह में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी तालिम हुसैन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी तालिम हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं।
आर्मी अफसर बनकर और वारदातों को दिया है अंजाम
आरोपी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रार्थिया से लाखों रूपए की ठगी करने बात कबूल करने के अलावा देश भर में आर्मी वाला बनकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपए की ठगी करने की बात बताई है। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से ठगी की घटना में प्रयुक्त क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं सिम कार्ड को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।














