Wednesday, April 15, 2026
Home देश राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ अमित शाह की बैठक आज, तैयार...

राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ अमित शाह की बैठक आज, तैयार होगा आंतरिक सुरक्षा का रोडमैप

172

नई दिल्‍ली/ फरीदाबाद। Amit Shah’s meeting with Home Ministers of states : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में दो दिवसीय चिंतन शिविर देश की आंतरिक सुरक्षा का रोडमैप तैयार करने के लिए शामिल होंगे। इस चिंतन शिविर में सभी राज्यों के गृह मंत्री भी शामिल होने जा रहे हैं।

Amit Shah’s meeting with Home Ministers of states:  जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के पास सूरजकुंड में 27 और 28 जुलाई को चिंतन शिविर होगा, जिसमें आने वाले 25 सालों में देश की आंतरिक सुरक्षा के रोडमैप को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि देश की सुरक्षा को लेकर इस तरह का चिंतन शिविर पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें सभी राज्यों के गृह मंत्री शामिल होंगे।

पीएम मोदी कल करेंगे संबोधित

Amit Shah’s meeting with Home Ministers of states:28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए से इस चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। राज्यों के गृह मंत्रियों के अलावा पुलिस महानिदेशक और संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल व प्रशासक भी शिविर में हिस्सा लेंगे।