Saturday, April 18, 2026
Home देश Delhi-NCR – एक हफ्ते में दूसरी बार हिली दिल्ली

Delhi-NCR – एक हफ्ते में दूसरी बार हिली दिल्ली

218

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इन्हें करीब 54 सेकंड तक महसूस किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र नेपाल में था। दिल्ली, NCR,गाजियाबाद और आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके पहले दोपहर में उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।