Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ ED की रेड: हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के...

ED की रेड: हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकाने पर दबिश..काले कारोबारियों में खलबली…

393

रायपुर। हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. अवैध उगाही की रकम हवाला के ज़रिए बाहर भेजने के शक में ईडी की सुबह से छापेमारी जारी है. ईडी सूत्रों का दावा है कि अरबों के लेन देन का खुलासा हो सकता है. शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की कड़ी पूछताछ जारी है.

बता दें कि इससे पहले ईडी की टीम ने इसके पहले 31 मार्च को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में करीब 18 लोगों के 26 ठिकानों पर छापेमारी की थी. बड़े शराब कारोबारियों अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू भाटिया, अनवर ढेबर, विनोद बिहारी, सौरभ केडिया, मनजीत चावला सहित अन्य लोगों के ठिकानों के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, एडीओ जनार्दन कौरव के ठिकानों पर भी छापा मारा था.