Friday, April 17, 2026
Home देश Women Reservation Bill : थोड़ी देर में महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा...

Women Reservation Bill : थोड़ी देर में महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में बहस, सोनिया रखेंगी बात, चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन का लिटमस टेस्ट

421

नई दिल्ली। Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र के आज तीसरे दिन बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में चर्चा होनी है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बिल पर मुख्य वक्ता होंगी। वह अपने संबोधन में अपने सहयोगी दलों राजद-जेडीयू और सपा की कोटा में कोटा की मांग का समर्थन करती हैं या चुप्पी साधती हैं। इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी।

 

संसद के चल रहे विशेष सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल इसे सदन में पेश किया था। विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी।

 

महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि पूरे दिन इस बिल पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह 11 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चर्चा चलने का समय निर्धारित किया गया है… इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।