CG Politics: कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित पहली लिस्ट सूची में 12 विधायकों के नाम नहीं, सोशल मीडिया में सूची वायरल, दिल्ली में जारी है केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

657

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रदेश की सभी सीटों में नाम तय हो चुके हैं और उस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। इस बीच संभावित प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें 12 मौजूदा विधायकों का नाम नहीं है। वायरल सूची में सभी 90 सीटों के प्रत्याशियों का नाम है।

 

CG Politics: बता दें कि शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग बुलाई गई है। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस बैठक में प्रदेश की सभी 90 सीटों में नाम तय होंगे। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी नामों पर मुहर लगा दी है।

 

वायरल सूची में इन 12 विधायकों का नाम नहीं

विधानसभा सीट- वर्तमान विधायक- संभावित कांग्रेस प्रत्याशी

1.मनेंद्रगढ़ विनय जायसवाल
विनय उपाध्याय
2.प्रेमनगर खेलसाय सिंह भानुप्रताप सिंह
3.जशपुर विनय कुमार भगत हीरू राम निकुंज
4.पत्थलगांव राम पुकार सिंह नंदकुमार साय
5.तखतपुर रश्मि आशीष सिंह संतोष कौशिक
6.बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय कविता प्राण लहरे
7.रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा पंकज शर्मा
8.अहिवारा गुरू रुद्र कुमार निर्मल कोसरे
9.नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे गुरू रुद्र कुमार
10.नारायणपुर चंदन कश्यप रजनू नेताम
11. जगदलपुर रेखचंद्र जैन राजीव शर्मा
12. चित्रकोट राजमन बेंजाम दीपक बैज