Sunday, March 15, 2026
Home क्राइम CG Big Breaking: बीजेपी नेता की असीम राय की हत्या के पीछे...

CG Big Breaking: बीजेपी नेता की असीम राय की हत्या के पीछे सुपारी किलिंग, कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल गिरफ्तार

281

कांकेर/रायपुर। CG Big Breaking: बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कांकेर एसपी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला राजनीतिक षड़यंत्र में हत्या का है। पुलिस ने हत्या के लिए सुपारी देने वाले कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर विकास मजूमदार अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

बता दें कि, कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर उठे विवाद के बाद बीजेपी नेता असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान भी होना था। लेकिन, इससे पहले ही बीजेपी नेता असीम राय की हत्या करवा दी गई।

 

 क्या हुआ था उस दिन

 

गत 7 जनवरी 2024 रविवार की रात को पखांजूर बाजार के पास से बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन फानन में असीम राय को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने

 

जांच के लिए गठित की गई थी 18 अफसरों की एसआईटी टीम

 

बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे इस लिहाज मामला हाईप्रोफाइल था। आईजी पी सुंदरराज ने 18 अधिकारियों की एक एसआईटी गठन की और मामले की जांच शुरू की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।