Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में बिजली खपत और अवैध धान को...

CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में बिजली खपत और अवैध धान को लेकर मचेगा हंगामा, बढ़ते अपराधों पर भी तीखी नोकझोंक के आसार

191

रायपुर। CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन मंगलवार को सदन में ऊर्जा, खाद्य, महिला और बाल विकास को लेकर जोरदार बहस होने के आसार हैं। वहीं प्रश्नकाल में धान के अवैध भंडारण और बिजली खपत का मुद्दा सदन में गूंजेगा।

सदन की कार्यवाही के दौराना आज सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके अलावा बढ़ते अपराधों का मामला सदन में उठेगा। बजट पर सामान्य चर्चा आज भी जारी रहेगी, जिसका जबाव वित्तमंत्री ओपी चौधरी देंगे।