Monday, March 16, 2026
Home क्राइम UP Constable Exam Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में...

UP Constable Exam Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

173

नोएडा। UP Constable Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अब पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है।

 

 

UP Constable Exam Paper Leak:बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा है। यूपी पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स उसकी तलाश में कई दिनों से छापेमारी कर रही थी।

 

 

UP Constable Exam Paper Leak:बता दें कि बीते 17 और 18 फरवरी के दिन यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख नौजवानों ने किस्मत आजमाई थी। लेकिन पेपर के लीक हो जाने के बाद पेपर को रद्द करना पड़ा था।