Saturday, June 6, 2026
Home Breaking CG Politics : चुनाव के पहले पूर्व सीएम भूपेश के करीबी रही...

CG Politics : चुनाव के पहले पूर्व सीएम भूपेश के करीबी रही पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल

248

CG Politics : दुर्ग। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को पाटन विधानसभा क्षेत्र से एक और झटका लगा है। लगातार कांग्रेस के बड़े नेता इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा और उनके पति ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

 

CG Politics : बता दें कि रामबाई सिन्हा के इस निर्णय से कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सांसद विजय बघेल के निवास में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था। जहां सांसद बघेल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। पाटन जनपद पंचायत के दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी रामबाई सिन्हा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी मानी जाती है।