Sunday, March 15, 2026
Home Breaking मानसून जाते-जाते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बरसने को तैयार कई जिलों...

मानसून जाते-जाते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बरसने को तैयार कई जिलों में होगी आज बारिश…

131

रायपुर- मानसून जाते-जाते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बरसने को तैयार है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बदली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 24.26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28.15 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में गुरूवार का न्यूनतम तापमान 24.09 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.16 सेल्सियस दर्ज किया गया था।