Thursday, April 30, 2026
Home राजनीति Alka Lamba: लोकसभा में कांग्रेस के 4 महिला उम्मीदवार तय.. प्रेसवार्ता में...

Alka Lamba: लोकसभा में कांग्रेस के 4 महिला उम्मीदवार तय.. प्रेसवार्ता में अलका लाम्बा ने कहा..देखें VIDEO

390

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। यहाँ उन्होंने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता की और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

लाम्बा ने चुनाव से लेकर संगठन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। अलका लाम्बा ने बताया कि इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा और वो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।

लाम्बा ने बड़ा दावा करते हुए मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 सीटें हैं। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल हैं तो यहाँ की चार सीटों पर महिला उमीदवार उतरे जायेंगे। अपने प्रेसवार्ता में अलका लंबा ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकना चाहती हैं, इसके लिए वो हिंसा का सहारा ले रहे हैं। इस तरह भाजपा राहुल गांधी को रोकना चाहती हैं। बताया कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं।