Saturday, June 20, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : बस खाई में गिरने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत…

BIG BREAKING : बस खाई में गिरने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत…

204

The Duniyadari: गुजरात- डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों- दो महिलाओं और तीन पुरुषों- की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘ पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।’’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।