Friday, July 17, 2026
Home Breaking BIG BREAKING: भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, साय कैबिनेट के...

BIG BREAKING: भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, साय कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा होने की संभावना

190

The Duniyadari: रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बैठक, अजय जामवाल, पवन साय, CM विष्णुदेव साय, सभी मंत्री और विधायक मौजूद है। कयास लगाया जा रहा है कि साय कैबिनेट का विस्तार कभी भी हो सकता है।

विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कल X पोस्ट में जानकारी दी कि हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी माननीय सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।