Home Blog Page 108

पुलिस ट्रेनी की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट में प्रेम संबंध बना वजह, युवती के माता-पिता पर केस दर्ज

The Duniyadari: मुंबई के सांताक्रूज स्थित कलिना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 32 वर्षीय पुलिस प्रशिक्षु का शव उसके कमरे में मिला। मृतक की पहचान भैयासाहब मारुति व्हावले के रूप में हुई है, जो हाल ही में पुलिस ड्राइवर के पद पर भर्ती होकर ट्रेनिंग ले रहा था।

जानकारी के अनुसार, व्हावले मूल रूप से परभणी जिले के खडगांव का रहने वाला था। उसका शव पुलिस क्वार्टर में संदिग्ध हालात में मिला, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया।

वकोला पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के मुताबिक, सुसाइड नोट में व्हावले ने अपनी मौत के पीछे प्रेम संबंध को कारण बताया है। उसने लिखा है कि वह पिछले डेढ़ साल से एक युवती के साथ रिश्ते में था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

नोट में आरोप लगाया गया है कि युवती के माता-पिता लगातार उस पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे थे और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे थे। इतना ही नहीं, उसके परिवार को भी कथित तौर पर डराया-धमकाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी उसे धमकी भरे फोन कॉल्स आए थे।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच करा रही है और फॉरेंसिक टीम से रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

18 मार्च 2026 (बुधवार) का राशिफल — सभी 12 राशिफल

♈ मेष (Aries)

आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

♉ वृषभ (Taurus)

करियर और सामाजिक जीवन दोनों में संतुलन बनेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और नए संपर्क लाभ देंगे।

♊ मिथुन (Gemini)

कला, बोलचाल और बुद्धिमानी से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, नए अवसर मिलेंगे।

♋ कर्क (Cancer)

धन लाभ के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से समस्याएं सुलझेंगी।

♌ सिंह (Leo)

आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

♍ कन्या (Virgo)

थोड़ा तनाव और थकान रह सकती है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♎ तुला (Libra)

धैर्य और समझदारी से काम लें। विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

♐ धनु (Sagittarius)

नए अनुभव मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है।

♑ मकर (Capricorn)

काम में व्यस्तता रहेगी। पुराने रिश्तों से फायदा मिलेगा। समय का सही उपयोग करें।

♒ कुंभ (Aquarius)

ऊर्जा और उत्साह रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।

♓ मीन (Pisces)

व्यापार और दांपत्य जीवन में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, सफाई के दौरान दम घुटने से हादसा

The Duniyadari: रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक शहर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान टैंक के अंदर उतरे तीन युवक जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए। कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मछकन और प्रशांत कुमार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक वॉल फोर्ट सिटी के पीछे स्थित आरडीए कॉलोनी के निवासी थे। सेप्टिक टैंक करीब 25 से 30 फीट गहरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय बघेल ने बताया कि सफाई के दौरान टैंक के अंदर जहरीली गैस भर जाने से यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद टीम ने गैस मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से मजदूरों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे हादसे सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया जाएगा।

अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 जेसीबी और 9 हाईवा समेत 11 वाहन जब्त

The Duniyadari: महासमुंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में लगे 11 वाहनों को जब्त किया है।

खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को की गई कार्रवाई में फर्शी पत्थर से भरे दो आईचर वाहन और चूना पत्थर से लदा एक हाईवा पकड़ा गया। वहीं 16 मार्च को अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुरूम निकालने में लगे दो जेसीबी लोडर और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए।

इस तरह कुल 11 वाहन अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन में शामिल पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए। सभी वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से तुमगांव और महासमुंद थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया जाएगा। इस कानून के तहत 2 से 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

विभाग ने खनिज पट्टाधारकों और परिवहनकर्ताओं को फिर से चेतावनी दी है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना दंडनीय अपराध है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

महिला और बच्ची की सड़क हादसे में मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की गई जान

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा- जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों चौथिया बारात से लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। बाइक पर सवार होकर एक युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बारात से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जिले में रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने किया दुष्कर्म

The Duniyadari: रायगढ़- जिले में रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने नाबालिग को धमकी देकर 10 हजार रुपये वसूल लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 17 वर्षीय बालिका अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची। किशोरी ने बताया कि उसकी पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी टाड़ीपार में रहने वाले उध्दव दास महंत (21) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई।

कुछ समय बाद आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संंबंध बनाया। आरोपी ने दोबारा पीड़िता से संपर्क कर उसे डराया-धमकाया और 10 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़िता ने उसे रकम दे दी।

बाद में जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

The Duniyadari: कोरबा, 17 मार्च 2026/ मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। हितग्राही किसान भुवनेश्वर तथा कौशल्या गंगा में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में पहुँचे, जहाँ उन्होंने उन्नत एवं वैज्ञानिक मछली पालन तकनीकों की जानकारी हासिल की।

भ्रमण से लौटने के बाद आज कृषकों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत से मुलाकात की। कलेक्टर ने किसानों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधियों पर चर्चा की और कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर न केवल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, बल्कि आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों को प्राप्त ज्ञान के आधार पर प्रभावी कार्य-योजना बनाकर जिले में मछली पालन को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए तथा उन्हें शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के सहायक संचालक क्रांति कुमार बघेल भी उपस्थित रहे।

कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू

The Duniyadari: *एक दिन में गैस डिलीवरीः सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिली त्वरित सेवा*

*अफवाहों पर ध्यान न दें, व्यवस्था पूरी तरह सामान्य*

कोरबा 17 मार्च 2026/ जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी वितरण केंद्रों और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से आपूर्ति की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखा गया है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।

इसी व्यवस्था की सफलता का एक स्पष्ट और प्रेरक उदाहरण कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र इंद्राविहार कॉलोनी के निवासी श्री सुभाष चंद्र अग्रवाल हैं। उन्होंने बीते दिन घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग की थी और आज ही उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर सिलेंडर प्राप्त हो गया। उनका यह अनुभव दर्शाता है कि जिले में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभ में उन्हें भी गैस उपलब्धता को लेकर कुछ भ्रम था, लेकिन जब उन्होंने स्वयं जाकर सिलेंडर प्राप्त किया, तब यह स्पष्ट हो गया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में गैस वितरण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और निर्बाध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

*स्टॉक की हो रही मॉनीटरिंग : खाद्य अधिकारी*

खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम कंवर ने बताया कि सभी वितरकों के स्टॉक की मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रतिदिन पूर्व की भांति नया स्टॉक नियमित रूप से आ रहा है ।

शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों सारांश गैस, कोरबा गैस एजेंसी और पवन गैस एजेंसी, की आपूर्ति स्थिति, दैनिक वितरण क्षमता और लंबित बुकिंग की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है।

सारांश गैस के पास वर्तमान में सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जनवरी-फरवरी में औसत 450 सिलेंडर प्रतिदिन वितरण किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 480 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है।

कोरबा गैस एजेंसी में सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। पूर्व में प्रतिदिन औसत वितरण 630 सिलेंडर था, जिसे बढ़ाकर 650 सिलेंडर प्रतिदिन किया गया है। पवन गैस एजेंसी में सिलेंडरों का वर्तमान स्टॉक है। एजेंसी ने अपनी वितरण क्षमता को 300 से बढ़ाकर 370 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया है। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया है कि स्टॉक उपलब्धता और दैनिक वितरण क्षमता में संतुलन स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं तक समय पर रसोई गैस पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित बुकिंग के त्वरित निपटान के लिए संसाधनों और परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू

*कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू*

*एक दिन में गैस डिलीवरीः सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिली त्वरित सेवा*

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कटघोरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; चार ठिकानों से सिलेंडर जब्त

The Duniyadari: कोरबा 17 मार्च 2026/ कटघोरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू एलपीजी. सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उनके व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।

तहसीलदार कटघोरा श्री सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार लॉझी और हल्का पटवारी के संयुक्त जांच दल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चार प्रमुख स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का नियम विरुद्ध उपयोग पाया गया।

निरीक्षण के दौरान जांच दल ने अंबिकापुर रोड स्थित मो. जिशान सिद्दीकी के पास से 02 नग घरेलू सिलेंडर बरामद किए। इसी प्रकार बिलासपुर रोड स्थित पनेसर बॉडी एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स (संचालक गुरूदेव सिंह पनेसर) और पनेसन बॉडी बिल्डर्स एवं ऑटोलेट वर्क्स (संचालक हरबंस सिंह पनेसर) से क्रमशः 01-01 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड स्थित विष्णु होटल के संचालक अनिल साहू के पास से भी 01 नग घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि यह पूरी कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 एवं गैस सिलेंडर नियम 2016 के उल्लंघन के तहत की गई है। प्रशासनिक दल द्वारा मौके पर ही विधिवत पंचनामा तैयार कर कुल 05 नग सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटतम गैस एजेंसी, मेसर्स सेवा इण्डेन, कटघोरा की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।

तहसीलदार कार्यालय द्वारा इस संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला कलेक्टर (खाद्य शाखा) को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की जांच निरंतर जारी रहेगी ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोका जा सके।