Home Blog Page 112

नशे पर बड़ा प्रहार: 560 किलो से ज्यादा गांजा और नशीली गोलियां फर्नेस में जलाकर नष्ट

The Duniyadari: गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मादक पदार्थों का नष्टिकरण कराया। एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में जब्त भारी मात्रा में गांजा और नशीली गोलियों को रायपुर के एक स्टील प्लांट के फर्नेस में जलाकर खत्म कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक कुल 34 मामलों में जब्त 560.680 किलोग्राम गांजा और दो मामलों में बरामद 190 नशीली टैबलेट को पूरी प्रक्रिया के साथ नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों को रायपुर स्थित जेएसपीएल परिसर में स्थित फर्नेस में डालकर जलाया गया, ताकि उनका किसी भी प्रकार से दोबारा उपयोग न हो सके।

नष्टिकरण की यह पूरी कार्रवाई जिला औषधि निपटारा समिति, गरियाबंद की निगरानी में की गई। समिति के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों को नष्ट करने से पहले छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से जरूरी अनुमति ली गई थी। इसके बाद सुरक्षा और कानूनी मानकों का पालन करते हुए फर्नेस में इन्हें जलाकर पूरी तरह खत्म किया गया।

पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के तहत उनका नष्टिकरण किया जाता है। इस प्रक्रिया में संबंधित विभागों की अनुमति और निगरानी अनिवार्य होती है।

जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल के समय में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों का खुलासा हुआ है और कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जब्त किए गए नशीले पदार्थों का नष्टिकरण किया जाता है ताकि उनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस केवल कार्रवाई ही नहीं कर रही बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है, ताकि समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमन को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

The Duniyadari: कोरबा 16 मार्च 2026/

गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमर को-आफपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट पंजीयन क्रमांक 3369 विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा के संचालकक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी श्री दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 मार्च 2026 को सुबह 11.30 से अपरांह 3.30 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। विशेष साधारण सभा में मतदान 02 अपै्रल को सुबह 09 बजे से अपरांह 03 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 07 अपै्रल 2026 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

कोरबा में प्रशासन ने अवैध कारोबारियों पर सख्त प्रहार कर अवैध कबाड़ ठिकानों को किया नेस्तनाबूद

The Duniyadari: ( शहर के विभिन्न स्थानों पर एकड़ों जमीन में अवैध कब्जा कर संचालित हो रहे थे अवैध कबाड़ यार्ड )

( प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप, उन्हे मिला सबक- अवैध कारोबार से बाज आयें )

कोरबा 16 मार्च 2026 – कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी व निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आज अवैध कबाड़ कारोबारियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की तथा कोरबा शहर से विभिन्न स्थानों पर एकड़ों जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किये जा रहे कबाड़ व्यवसाय एवं वहाॅं पर निर्मित कबाड़ के यार्डो को नेस्तनाबूद कर दिया। प्रशासन ने अवैध कारोबारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अवैध कारोबार अतिक्रमण व अवैध कब्जा, किसी में सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा, प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है तथा उन्हें सबक मिल चुका है कि वे अवैध कारोबारों से बाज आ जायें।

कोरबा शहर में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर वहाॅं कबाड़ का कारोबार करने वाले अवैध कबाड़ व्यवसायियों पर प्रशासन द्वारा आज कड़ी कार्यवाही की गई है। कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में मुकेश साहू कबाड़ कारोबारी के द्वारा लगभग 70 डिसमिल शासकीय जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से 02 कबाड़ यार्ड का निर्माण कराया गया था तथा भारी मात्रा में कबाड़ का संग्रह किया गया था, जिस पर जिला, पुलिस व निगम प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही कर उक्त कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर का ध्वस्त कर दिया। वहीं उक्त कबाड़ व्यवसायी के द्वारा बाउण्ड्रीयुक्त 03 मंजिला मकान भी वहीं पर बनाया गया है, अतिक्रमण दस्ते ने उक्त मकान के बाउण्ड्रीवाल को भी जेसीबी के माध्यम से तोड़कर हटा दिया गया, वहीं 03 मंजिला मकान के संबंध में कल तक का समय संबंधित को दिया गया है, कि वह मकान से अपना समान हटा लें, तत्पश्चात शासकीय जमीन में अवैध रूप से निर्मित उक्त मकान को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।

मुड़ापार रामनगर में भी चला बुलडोजर

इसी प्रकार मुड़ापार रामनगर क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी तनवीर के द्वारा लगभग 01-01 एकड़ शासकीय जमीन में अवैध कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर कबाड़ का अवैध व्यवसाय किया जा रहा था, इस पर भी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की तथा वहाॅं पर निर्मित दोनों कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया।

झगरहा में 02 अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही 

इसी प्रकार झगरहा बस्ती क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी सियाराम एवं मदनलाल के द्वारा लगभग 50 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर उनके द्वारा अवैध कबाड़ व्यवसाय किया जा रहा था, प्रशासन की संयुक्त टीम झगरहा पहुंची तथा वहाॅं पर भी सख्त कार्यवाही करते हुये दोनों कबाड़ यार्डो को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।

आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही

शहर में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित कबाड़ यार्डो की पहचान कर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आज की कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वाले तथा शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा संदेश गया है कि शहर में अवैध कारोबार व अवैध कब्जे किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगें तथा ऐसे करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही होगी, प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों को यह सबक मिला है कि वे अवैध कारोबार से बाज आ जायें।

17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह

The Duniyadari: कोरबा 16 मार्च 2026/ भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग,गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविधियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के 06 माह से 59 माह तक के बच्चों (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें तथा बच्चों ( छूटे हुए तथा नियमित) का टीकाकरण करावें। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के शतप्रतिशत लक्षित बच्चों को विटामिन ए, आयरन फोलिक एसिड की दवा तथा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की सुनी गई समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

The Duniyadari : *बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के हेतु किया निर्देशित*

*जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त, सभी पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश*

कोरबा 16 मार्च 2026,/

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान और अन्य मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

 

*बिजली बिल सुधार संबंधी निर्देशः*

 

जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर ने बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण कर पात्र आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल निर्धारित करने तथा आमजन तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, पूरा हुआ मनीषा शुक्ला का सपना

Oplus_16908288

The Duniyadari: *सपनों का पक्का घर मिलने पर मनीषा शुक्ला ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद”*

कोरबा 16 मार्च 2026/

एक सुरक्षित और पक्का घर हर परिवार के जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुकून लेकर आता है। जब वर्षों का सपना हकीकत बनता है, तो वह केवल एक मकान नहीं बल्कि खुशियों और आत्मविश्वास की नई शुरुआत भी होता है। ऐसा ही सुखद बदलाव ’कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24, बुधवारी बाजार’ की निवासी ’श्रीमती मनीषा शुक्ला’ के जीवन में आया, जब ’प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना’ की मदद से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ।

 

श्रीमती मनीषा शुक्ला एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनके पति श्री विपिन कुमार शुक्ला और वे लंबे समय से अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बनवाने का विचार कर रहे थे, लेकिन सीमित आय के कारण एक साथ बड़ी राशि जुटा पाना उनके लिए आसान नहीं था। वे जिस पुराने घर में रहते थे, वह पुराना हो चुका था। बारिश के मौसम में घर में पानी टपकने और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर की स्थिति खराब होने के कारण समय-समय पर मरम्मत करानी पड़ती थी और जगह कम होने से मेहमानों के आने पर भी असुविधा होती थी।

’वर्ष 2025-26’ में हुए सर्वे के दौरान उनका नाम ’प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना’ की सूची में शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका आवास स्वीकृत हो गया। कुछ ही समय में योजना की पहली किश्त उनके बैंक खाते में आ गई, जिससे उन्होंने अपने सपनों के घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

श्रीमती मनीषा शुक्ला ने योजना से प्राप्त सहायता राशि के साथ अपनी वर्षों की जमा पूंजी भी जोड़ी और एक मजबूत तथा सुंदर पक्का मकान बनवाया। अब उनका घर पूरी तरह तैयार हो चुका है और वे अपने परिवार के साथ नए घर में आराम और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं।

पक्का मकान बनने से न केवल उनकी दैनिक जीवन की परेशानियाँ खत्म हुई हैं, बल्कि समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।

श्रीमती मनीषा शुक्ला और उनके परिवार ने इस योजना के लिए ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जैसे कई परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया है।

महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, संवरने लगा परिवार का भविष्य

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा 16 मार्च 2026/

जिले के सिधरामपुर, ग्राम पंचायत सुखरीखुर्द की श्रीमती ओमती मन्नेवार और ग्राम पंचायत अमलडीहा की श्रीमती लक्ष्मीन बाई आज अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले से कहीं अधिक सक्षम हैं। दोनों महिलाएँ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं, जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है।

श्रीमती ओमती मन्नेवार बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद, रसोई खर्च और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। पहले जहाँ छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब यह सहायता उनके लिए भरोसे का आधार बन चुकी है।

इसी तरह, श्रीमती लक्ष्मीन बाई भी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे बच्चों के स्कूल से संबंधित खर्च, कॉपी-किताब से लेकर अन्य जरूरी सामग्री आसानी से खरीद पा रही हैं। वे कहती हैं कि इस आर्थिक सहयोग ने उनके जीवन में स्थिरता और राहत की भावना दी है।

दोनों महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार के आर्थिक बोझ को कम किया है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता का विश्वास भी बढ़ाया है।

महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सीधे तौर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और उनके परिवार को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

कोरबा जिले के 79 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 16.14 करोड़ की सम्मान निधि

The Duniyadari: *पी.एम. किसान उत्सव दिवस’ के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम*

कोरबा, 16 मार्च 2026/

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषकों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा ‘पी.एम. किसान उत्सव दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना की 22वीं किश्त के देशव्यापी डिजिटल हस्तांतरण के साथ ही कोरबा जिले के किसानों के बैंक खातों में खुशहाली की राशि अंतरित की गई।

जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिले के कुल 79 हजार 629 पात्र कृषकों के खातों में डी.बी.टी. (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से कुल 16.14 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन और किश्त हस्तांतरण प्रक्रिया का वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा। यह आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ विकासखंड, ग्राम पंचायत और ग्रामीण नोडल अधिकारी स्तर पर भी व्यापक रूप से संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने योजना के निर्बाध लाभ हेतु तकनीकी अनिवार्यताओं पर विशेष बल दिया। किसानों को ई-केवाईसी पूर्ण कराने, बैंक खातों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करने और ’फार्मर आईडी’ की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु ‘‘नो यूअर स्टेट्स‘‘ मॉड्यूल का प्रदर्शन किया गया, जिससे वे स्वयं अपने खाते और प्राप्त किश्त की स्थिति का अवलोकन कर सकें।

जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल 650 हितग्राही प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए, जबकि जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 65 प्रगतिशील कृषकों की सक्रिय सहभागिता रही। शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश के साथ-साथ लघु एवं सीमांत कृषकों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

कोरबा में कार चालक की खतरनाक हरकत, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को घसीटा

Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा में एक कार चालक की लापरवाही और आक्रामक व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सड़क पर घसीट दिया, जिससे वह कार के पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर विवाद होने पर कार चालक ने उस व्यक्ति को पकड़कर खींचते हुए घसीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कार के बहुत करीब आ गया और दुर्घटना होते-होते टल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इसके बाद भी कार चालक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। ट्रैफिक सिग्नल पर उसने एक अन्य व्यक्ति का कॉलर पकड़ लिया और वहां मौजूद एक एक्टिवा सवार के साथ भी मारपीट कर दी।

घटना के दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जताई है और कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

अवैध पार्किंग पर पुलिस की कार्रवाई, रसीद काटकर वसूली करने वाला हिरासत में

The Duniyadari: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जुनवानी इलाके में सूर्या मॉल के सामने फुटपाथ पर चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ देर रात पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस और स्मृति नगर चौकी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कई वाहनों पर ई-चालान किया, वहीं कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से फुटपाथ पर वाहन खड़े कर लोगों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देखा कि वहां बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े हैं और पार्किंग के नाम पर बाकायदा रसीद काटकर पैसे लिए जा रहे थे। चारपहिया वाहनों से करीब 60 रुपए और दोपहिया से 20 रुपए तक वसूले जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक वह नगर निगम की जमीन पर बिना अनुमति पार्किंग संचालित कर लोगों से पैसे वसूल रहा था। इस मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है।

इधर पुलिस ने मॉल प्रबंधन से भी पूछताछ की। मॉल के मैनेजर विनोद सिंह ने बताया कि मॉल परिसर के अंदर पार्किंग की अलग व्यवस्था है और बाहर फुटपाथ पर चल रही पार्किंग से मॉल प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस का कहना है कि नगर निगम की जमीन पर बिना अनुमति इस तरह पार्किंग चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है।