Home Blog Page 122

रोजगार कार्यालय KORBA में Placement कैम्प 16 मार्च को

The Duniyadari: 13 मार्च 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 16 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों-श्रमिन टैलेंट प्रा0लि0रायपुर, सिटी डेंटल हॉस्पिटल कोरबा, फिजिक्सवालाह कोरबा और श्री क्वालिटी सर्विसेस पुने द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 100, रिसेप्सनिश्ट – 03, डेण्टल असिस्टेंट – 10 ऑफिस बॉय – 01, ड्राईव्हर – 02, कैरियर काउंसलर- 04, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्ह – 04, इंग्लिश टीचर – 04, क्वालिटी इंस्पेक्टर – 100 पद,योग्यता- 10वी, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से 20,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा एवं पुणे के लिए है।

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईटwww.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

कलेक्टर ने ली तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की बैठक

The Duniyadari: *मसाहती ग्रामों का सर्वे दो माह के भीतर सुनिश्चित करें : कलेक्टर*

*मादक फसल की पड़ताल और कार्यवाही के दिए निर्देश*

कोरबा, 13 मार्च 2026/

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मसाहती ग्रामों का सर्वे दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए तथा इसका प्रारंभिक एवं अंतिम प्रकाशन चरणबद्ध रूप से कर भुइयां पोर्टल में अपलोड किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मसाहती ग्रामों का सर्वे सही और व्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि भविष्य में शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए भूमि उपयोग में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वे पूर्ण कर अंतिम प्रकाशन के उपरांत भुइयां में समयबद्ध अपलोडिंग के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मसाहती ग्रामों की मिसल का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए और सर्वे के दौरान किसी भी कृषक या ग्रामवासी की भूमि प्रारंभिक प्रकाशन से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह शासन की उच्च प्राथमिकता वाला कार्य है, जिससे भूमि विवाद, सीमांकन विवाद तथा रिकार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 113 मसाहती ग्राम हैं, जिनमें से 20 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन तथा 13 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। छह अन्य ग्राम अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं। कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लगातार मसाहती ग्रामों के सर्वे कार्य की समीक्षा की जा रही है और दावेदृआपत्ति उपरांत अंतिम प्रकाशन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि भूमि संबंधी रिकॉर्ड अद्यतन हो सके और विवाद समाप्त हों।

बैठक में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक, पटवारी उपस्थित रहे।

*मादक फसल पर कड़ी कार्यवाही करें : कलेक्टर*

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि जिले में नशे या मादक पदार्थ से जुड़ी फसलों की खेती करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने 25 मार्च तक राजस्व अधिकारियों की टीम द्वारा खेतों की जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व टीम को नियमित भ्रमण करने, फार्म हाउस अथवा बाउंड्रीवाल के भीतर ली जा रही फसलों की जांच करने तथा मादक फसल पाए जाने पर नारकोटिक्स एक्ट (एनडीपीएस) के तहत कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नशे को बढ़ावा देने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी स्थान पर इस प्रकार की फसल ली जा रही हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

 

राइस मिल में भीषण आग, हजारों क्विंटल धान जलने की आशंका

The Duniyadari: सारंगढ़। शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर कटेली रोड स्थित केजरी राइस मिल में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। पास से गुजर रहे राहगीरों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिल परिसर में धान के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे और वहां मौजूद सूखे भूसे ने आग को तेजी से फैलने में ईंधन का काम किया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि आग की तीव्रता और मिल परिसर में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। समाचार लिखे जाने तक करीब दो घंटे बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आसपास के खेतों में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से आग भड़क सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। मिल के कर्मचारी और आसपास के लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। वहीं जिला राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी केजरी राइस मिल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। नुकसान का वास्तविक आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।

RPF की तत्परता: बीमार यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

The Duniyadari: राजनांदगांव- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और मानवीय पहल के चलते एक बीमार यात्री को समय रहते उपचार मिल सका।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव स्टेशन पर यह घटना सामने आई, जहां ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री की मदद की।

जानकारी के मुताबिक नागपुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष और राजनांदगांव स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 18029 डाउन एक्सप्रेस के कोच एस-03 में सफर कर रहे 22 वर्षीय यात्री उज्ज्वल कुभंकर की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उज्ज्वल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं और यात्रा के दौरान उनकी हालत बिगड़ने से सहयात्रियों में चिंता बढ़ गई थी।

सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन और पोस्ट प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक मीनू कुमार और प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवाड़ ने अन्य रेल कर्मचारियों के सहयोग से यात्री को सुरक्षित नीचे उतारा।

एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल निर्णय लेते हुए डायल 112 के माध्यम से वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद उज्ज्वल कुभंकर को उनके साथी के साथ शासकीय अस्पताल पेंड्री, राजनांदगांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।

आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है, क्योंकि समय पर मिली सहायता से यात्री को राहत मिल सकी।

ग्रीन इकोनॉमी में छत्तीसगढ़ की भूमिका मजबूत, हरित नीतियों पर बढ़ रहा फोकस: मुख्यमंत्री साय

The Duniyadari: रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है और अब राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। Pt. Ravishankar Shukla University Auditorium में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरित सम्मेलन जैसे मंच इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां नीति निर्माता, उद्योग जगत, शिक्षाविद, शोधकर्ता और पर्यावरण विशेषज्ञ एक साथ बैठकर भविष्य की पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती लगातार गंभीर होती जा रही है, इसलिए केवल चर्चा ही नहीं बल्कि ठोस कदम उठाना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की परंपरा रही है और उसी दिशा में सरकार कई योजनाओं को लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश में स्टील उत्पादन का प्रमुख केंद्र है और इस क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ग्रीन स्टील जैसे नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही राज्य में सोलर रूफटॉप जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अलावा बायो-एथेनॉल जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि Forest Survey of India की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण में वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार की नीतियों और लोगों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सरकारी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर कागज के उपयोग को कम करने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में प्रस्तुत शोध पत्रों के संकलन “एब्स्ट्रेक्ट”, चर्चा के सार पर आधारित “हाइलाइट्स ऑफ द समिट” और जनजातीय परंपराओं पर आधारित पुस्तक “कथा कंथली” का भी विमोचन किया। इस अवसर पर C. P. Marak, Sachchidanand Shukla, V. Srinivas Rao और Shankhdeep Choudhary सहित बड़ी संख्या में विशेषज्ञ, शिक्षाविद और विद्यार्थी मौजूद

कोरबा में नगर निगम की सख्ती, 3 बड़े बकायादारों की संपत्तियां सील लाखों रुपये संपत्तिकर बकाया होने पर निगम की कार्रवाई, जल्द भुगतान नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी

The Duniyadari: कोरबा, 13 मार्च। नगर पालिक निगम कोरबा ने बकाया संपत्तिकर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को निगम की राजस्व टीम ने तीन बड़े बकायादारों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कोरबा जोन क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से कर बकाया होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था।

निगम प्रशासन के अनुसार कई बार नोटिस और वारंट जारी करने के बाद भी संबंधित करदाताओं ने संपत्तिकर सहित अन्य करों की राशि जमा नहीं की। ऐसे में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 06 के निवासी जरहा साव पर करीब 1 लाख 86 हजार 700 रुपये, सिंधी गुरुद्वारा के पास स्थित एक सीमेंट दुकान संचालक पर 1 लाख 46 हजार 679 रुपये, तथा पुरानी बस्ती निवासी सहोदरा बाई पर लगभग 99 हजार 535 रुपये के बकाया कर के कारण उनकी संपत्तियों को सील कर दिया।

नगर निगम का कहना है कि संपत्तिकर, समेकित कर और जलकर सहित कई मदों में बड़ी राशि अब भी बकाया है। कई करदाताओं को बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो यह सख्त कदम उठाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि बकायादार जल्द राशि जमा नहीं करते हैं तो आगे कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, विनोद गोंड, ओमप्रकाश श्रीवास, परमानंद राठौर, उत्तम राठौर और राजेश साहू सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे नगर निगम को देय कर समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि करों की वसूली से ही शहर में विकास कार्य और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। समय पर कर नहीं देने से जहां निगम को आर्थिक नुकसान होता है, वहीं शहर के विकास पर भी असर पड़ता है। इसलिए बकायादार जल्द से जल्द अपनी बकाया राशि जमा कर कार्रवाई से बचें।

विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

The Duniyadari: पटना, 13 मार्च 2026। बिहार विधानसभा को शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तत्काल अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि विधानसभा परिसर के सभी प्रवेश द्वारों, आसपास के क्षेत्रों और पार्किंग स्थल की सघन जांच की जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाए।

यह धमकी ऐसे समय आई है जब राज्य में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए पहले से ही विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

बिहार पुलिस और विधानसभा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में आने वाले सभी लोगों और वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के इलाके में भी सुरक्षा घेराबंदी कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया और विधानसभा का कामकाज प्रभावित नहीं होगा तथा सभी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तीन धार्मिक पर्वों पर मांस-मटन बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

The Duniyadari: रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए शहर में मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि चेट्रीचंड (20 मार्च), श्री रामनवमी (27 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च 2026) के दिन नगर निगम क्षेत्र में सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के पालन में लिया गया है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों दिनों में शहर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही होटल, ढाबा या अन्य प्रतिष्ठानों में भी इन पर्वों के दिन मांस-मटन का विक्रय किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई के साथ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।

बिना वीजा रह रही दो रूसी युवतियां गिरफ्तार, सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां बिना वैध वीजा के शहर में रह रही थीं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियों के नाम दिनोरा और सारा हैं, जो मूल रूप से रूस की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि दोनों युवतियों के खिलाफ वर्ष 2026 में पहले भी मामला दर्ज किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवतियां देह व्यापार से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं।

दरअसल, हाल ही में वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और हंगामे के बाद पुलिस ने एक रूसी युवती और भावेश आचार्य नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके आधार पर तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

जांच में खुलासा हुआ कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र के कुछ होटलों में विदेशी और अन्य राज्यों से लाई गई युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। साथ ही संबंधित होटलों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रायपुर में होटल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी स्टोर रूम से उठी लपटें पहली मंजिल तक पहुंचीं, दमकल की टीम मौके पर

Screenshot

The Duniyadari: रायपुर, 13 मार्च। राजधानी रायपुर के एक होटल में शुक्रवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शहर के होटल रॉयल कैसल में लगी इस आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम से शुरू हुई। कुछ ही देर में धुएं और आग की लपटों ने तेज रूप ले लिया और आग ऊपर की ओर फैलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लपटें होटल की पहली मंजिल तक दिखाई देने लगी थीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।