Home Blog Page 123

14 मार्च को लगेगी लोक अदालत: लंबित ई-चालान निपटाने का अंतिम मौका, वरना जब्त हो सकता है वाहन

The Duniyadari: रायपुर– यदि आपके वाहन का ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस दिन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वाहन चालकों को अपने लंबित ई-चालानों का निपटारा करने का अंतिम अवसर मिलेगा। यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि इसके बाद बकाया चालानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यायालय और पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित यह लोक अदालत भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी संचालित होगी। रायपुर में अब तक छह हजार से अधिक ई-चालानों का पंजीयन किया जा चुका है। ऐसे वाहन मालिक जो अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते, वे ऑनलाइन माध्यम से भी अपने मामलों का समाधान करा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वाहन चालकों को चालान जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। नियम के अनुसार पहले 90 दिनों तक पोर्टल के माध्यम से भुगतान का अवसर मिलता है। इसके बाद अगले 45 दिनों के भीतर मामला कोर्ट में ट्रांसफर होने पर भी भुगतान की अनुमति रहती है। यानी कुल 135 दिनों के भीतर चालान जमा नहीं करने पर संबंधित वाहन को जब्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।

इस लोक अदालत में केवल वही ई-चालान शामिल किए गए हैं, जो 15 अक्टूबर 2025 से पहले जारी हुए हैं और फिलहाल न्यायालय में लंबित हैं। यातायात पुलिस वाहन मालिकों को मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के जरिए लगातार सूचना भी दे रही है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का निपटारा करा सकें।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित चालानों का भुगतान कर दें। इसके बाद बिना किसी रियायत के सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और बकाया चालान वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का ज्ञापन, कोयला हेराफेरी और अफीम की अवैध खेती पर जांच की मांग

The Duniyadari: कोरबा, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में सामने आए दो गंभीर मामलों को लेकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में कथित कोयला हेराफेरी और बलरामपुर जिले में अवैध अफीम खेती के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

संगठन का आरोप है कि एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले की हेराफेरी हुई है। उनके अनुसार करीब 70 लाख टन कोयले के गायब होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। संगठन ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कहा कि इस मामले में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन की एक प्रति केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी भेजी गई है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसे लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

इसके अलावा संगठन ने बलरामपुर जिले में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं और इन पर कड़ी निगरानी व सख्त कार्रवाई जरूरी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियों से जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता बनी रहे और इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बावजूद गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की चेतावनी के बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी कर घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण और दुरुपयोग करते पाए गए हैं। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने शहर से लगे कोनी और सिरगिट्‌टी क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान एक किचन केयर और किराना स्टोर से कुल 126 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर टीम को गैस सिलेंडर से गैस निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले, जिससे अवैध रूप से सिलेंडर से गैस निकालकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रशासन के मुताबिक, जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इससे पहले बुधवार को भी की गई कार्रवाई में 72 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे।

हालांकि जिला प्रशासन और गैस वितरकों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं को अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसियों में पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग कराने की सलाह दी जा रही है, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग रही है। इससे लोगों को बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी समस्या और सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है। सर्वर में दिक्कत के कारण न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी जनरेट हो रही है। इसी कारण एजेंसियों में गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

प्रेम संबंध के चलते नर्मदा नहर में कूदे प्रेमी-प्रेमिका, महिला ने बेटी को भी साथ लिया; तीनों के शव बरामद

The Duniyadari: जालोर (राजस्थान):
राजस्थान के जालोर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कथित प्रेम संबंध के चलते एक पुरुष और विवाहित महिला ने नर्मदा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला अपनी सात साल की मासूम बेटी को भी साथ ले गई। पुलिस ने गुरुवार को नहर से तीनों के शव बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अमृत भील (27), परास देवी (30) और उसकी सात साल की बेटी खुशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परास देवी की शादी रूदाराम मेघवाल से हुई थी, लेकिन उसका पास के गांव के रहने वाले अमृत भील के साथ कथित प्रेम संबंध था।
चितलवाना थाना प्रभारी भूराराम के अनुसार, तीनों बुधवार रात से अपने-अपने घरों से लापता थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमृत और परास देवी मोटरसाइकिल से चितलवाना इलाके में नर्मदा नहर के पास पहुंचे। वहां दोनों ने पहले खुद को एक कपड़े से बांधा और फिर नहर में छलांग लगा दी। महिला अपनी सात साल की बेटी को भी साथ ले गई।
गुरुवार सुबह नहर के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिस पर आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और खोजबीन शुरू की गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम तीनों शवों को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

Online गेमिंग और करोड़ों के लेन-देन के बीच लापता हुआ यूनिवर्सिटी छात्र, 6 दिन से तलाश जारी

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रहने वाला 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार पिछले छह दिनों से लापता है। पुलिस ने छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट पर गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रोहित कुमार, पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया (बिहार) का रहने वाला है और सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। वह 6 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे छात्रावास से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से जुड़े कुछ दस्तावेज, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) और एक नोटबुक मिली है। नोटबुक में करीब 40 लाख 77 हजार 400 रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज पाया गया है, जिससे मामले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और पैसों के बड़े लेन-देन की आशंका जताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित ने अपनी मां को कहीं जाने का एक मैसेज भेजा था, लेकिन वह मैसेज डिलीवर नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार रोहित कई लोगों के साथ कैश और यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन करता था। बैंक खातों की जांच में अब तक करीब 7 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छात्रावास के अन्य छात्रों, रोहित के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक खाते और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी गेट, मोबाइल नाका चौक, खत्री इंटरप्राइजेस, स्कूल, यूको बैंक एटीएम और आसपास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। छात्र की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई है।

पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है। वहीं परिजनों ने बताया कि उन्हें रोहित के ऑनलाइन बेटिंग में पैसे लगाने और हारने की जानकारी पहले से थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और छात्र की तलाश जारी है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को रोहित कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना कोटा, जिला बिलासपुर को सूचना दें।

जुमा अलविदा और ईद को लेकर संभल में पीस कमेटी मीटिंग, सीओ की चेतावनी – दूसरे देशों के समर्थन में नारेबाजी बर्दाश्त नहीं

The Duniyadari: संभल (यूपी)। जुमा अलविदा और ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में संभल में सीओ कुलदीप सिंह ने कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

मीटिंग के दौरान सीओ कुलदीप सिंह ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी व्यक्ति को दूसरे देशों के समर्थन में नारेबाजी या विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधि कर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने कहा कि कई लोग इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर यहां माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, जबकि यह दो देशों के बीच का अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। इसका असर भारत की कानून-व्यवस्था पर नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि यदि किसी को दूसरे देश के समर्थन में इतना ही उत्साह है तो वह वहां जाकर उनका साथ दे सकता है, लेकिन भारत में इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सीओ ने स्पष्ट किया कि अलविदा जुमा या नमाज के दौरान किसी भी देश के समर्थन या विरोध में नारेबाजी, पोस्टर या पट्टियां नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भारतीय हैं और यहां शांति व सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

बताया जा रहा है कि यह बयान बुधवार को हुई पीस कमेटी मीटिंग के दौरान दिया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न I

CG के होटल में शादी समारोह के दौरान आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप

Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान की जा रही आतिशबाजी की चिंगारी पास में लगे पेड़ों और सजावटी सामग्री पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते दूल्हा-दुल्हन के स्टेज के आसपास फैलने लगी।

घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि होटल के स्टाफ और समारोह में मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। उपलब्ध संसाधनों और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग केवल पेड़ों और आसपास की सजावट तक ही सीमित रही। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या बड़ी संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

घटना के बाद होटल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन नहीं होने की वजह से यह घटना हुई।

होटल प्रशासन ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की बात कही है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की अहमियत को भी उजागर करती है।

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज जारी, करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचेगी राशि

The Duniyadari: दिल्ली- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान कल्याण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से इस किस्त का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही करोड़ों किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन खरीदने में राहत मिलेगी।

इससे पहले योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में जारी की गई थी। उस समय देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी। वहीं अगस्त 2025 में जारी 20वीं किस्त में लगभग 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था, जिनमें करीब 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती के लिए जरूरी संसाधन आसानी से खरीद सकें और उन्हें अनौपचारिक कर्ज पर निर्भर न रहना पड़े।

सरकार ने योजना को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम को भी मजबूत किया है। फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया PM‑Kisan Mobile App किसानों को खुद रजिस्ट्रेशन करने, किस्त की स्थिति देखने और ई-केवाईसी पूरा करने की सुविधा देता है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2026 को इस योजना के सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर योजना से जुड़े आंकड़े और उपलब्धियां आधिकारिक पीएम-किसान सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की गईं। सरकार का दावा है कि इस योजना के जरिए अब तक देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है।

13 मार्च 2026 (शुक्रवार) का राशिफल – सभी 12 राशियाँ

♈ मेष

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी या व्यापार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

♉ वृषभ

काम में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

♊ मिथुन

आज आपकी बातचीत और संपर्कों से लाभ मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दे सकती है।

♋ कर्क

बुद्धिमानी और धैर्य से काम लेने पर सफलता मिल सकती है। पढ़ाई और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा।

♌ सिंह

आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। जोखिम भरे काम से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♍ कन्या

काम में व्यावहारिकता से लाभ होगा। करियर में स्थिरता और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।

♎ तुला

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश और भविष्य की योजनाओं के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।

♏ वृश्चिक

अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।

♐ धनु

संचार और संपर्क से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। मित्रों या सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

♑ मकर

काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य और खर्च दोनों पर ध्यान दें।

♒ कुंभ

सामाजिक संपर्क और बातचीत से लाभ मिल सकता है। नई योजनाएं बन सकती हैं।

♓ मीन

आज भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

भाजयुमो कोरबा में नई नियुक्ति, सुजीत सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

The Duniyadari: कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai की सहमति, साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष Rahul Tikariya के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष Gopal Modi की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष Vaibhav Sharma ने भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सुजीत सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद उन्हें भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।