Home Blog Page 141

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

The Duniyadari: रायपुर, 06 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी प्रदेश में सुरक्षा का माहौल नजर नहीं आया और कई जगहों पर असामाजिक गतिविधियां देखने को मिलीं।

बैज के मुताबिक होली के दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाओं की खबरें सामने आईं। कुछ स्थानों पर तो पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। उन्होंने गृह मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब प्रदेश की जनता सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तब जिम्मेदार लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के दबाव के कारण ही होली के दिन प्रदेश में शराब दुकानें बंद रखी गईं। उनका कहना है कि यदि दुकानें खुली रहतीं तो त्योहार के दौरान स्थिति और बिगड़ सकती थी।

धान खरीदी के मुद्दे पर भी बैज ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई धान खरीदी केंद्रों से ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार धान का समय पर उठाव नहीं होने से बड़ी मात्रा में अनाज खुले में पड़ा हुआ है और कर्मचारियों पर वजन कम होने की जिम्मेदारी का दबाव बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही बैज ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मितानिनों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों और स्कूलों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है, जिसके कारण कई परिवारों को त्योहार के समय आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों पर राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है

शासकीय स्कूलों के बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही विष्णु देव सरकार : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

The Duniyadari: 32 विद्यालयों में बालक बालिका शौचालय, 21 विद्यालयों में कीचन शेड सहित 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

कोरबा। शासकीय स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को 32 विद्यालयों में बालक बालिका शौचालय निर्माण और 21 विद्यालयों में किचन शेड निर्माण कार्य समेत 3.08 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दर्री जोन के शासकीय स्कूल अगारखार के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत समेत अन्य अतिथि गणों ने विधिवत भूमिपुजन एवं शिलान्यास किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सुसज्जित करने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शैक्षणिक संस्थाओं में अधोसंरचना को उन्नत करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिला खनिज न्यास मद से शासकीय स्कूलों के नवीन भवन निर्माण, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, किचन शेड, सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवॉल का निर्माण तेजी से कराए जा रहे हैं।

इसी तरह इसी तरह कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सुशासन की सरकार में आज कोरबा नगर समेत जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जनता की अपेक्षा में खरा उतारते हुए उनकी हर मांग और जरूर को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर, बच्चों के अंदर भारत और भारतीयता के प्रति, एक नागरिक के रूप में उन कर्तव्यों का बोध कराने, सुयोग्य नागरिक बनाने हेतु अपने राष्ट्रीय दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहा है।

शिक्षा के साथ संस्कार भी आज बच्चों को दिए जा रहे हैं।
यहां से निकले हुए छात्र आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाज को नेतृत्व देकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ जुड़कर पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे विकास कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्या भारती के उपाध्यक्ष श्री जुडावान सिंह ठाकुर, नगर संघचालक श्री अशोक तिवारी, जिला कार्यवाह श्री कैलाश नाहक, नगर कार्यवाह श्री मृगेश यादव, श्री अमृतलाल, श्री नागेंद्र सिंह, श्री धीरेंद्र सिंह, स्कूल के व्यवस्थापक श्री जोगेश लांबा, पार्षद श्री अशोक चावलानी, श्री पंकज देवांगन, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री हीतानंद अग्रवाल, श्री राकेश वर्मा, श्री चंद्रलोक सिंह, श्रीमती ममता यादव, श्री राम कुमार साहू, स्कूल के प्राचार्य श्री राजकुमार देवांगन, अध्यक्ष श्री नानजी भाई पटेल, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री विन्रम तिवारी, श्री मुकुंद सिंह कंवर, श्री सरोज शांडिल्य , श्री फिरत साहू, श्री रतन कंवर, श्री अजय चंद्रा, श्रीमती प्रीति दिनेश शर्मा, श्री राम कुमार साहू, श्री किशन केवट, श्री जनक सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, महामंत्री श्री किशोर साहू, श्री अंजय अग्रवाल, श्री होम लाल भारिया, श्री अनिल गिरी, श्री छठ लाल यादव, श्री बुधवार साय यादव, श्री राधे यादव, श्रीमती कविता नारायण राजपूत, श्री ईश्वर साहू, श्री संजय कुर्मवंशी , श्री भुवनेश्वर दुबे

विकास के हर पैमाने पर 100 फीसदी खरा उतर रही

सरकार: महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
इस अवसर पर महापौर श्रींमती संजू देवी राजपूत ने कहा की विष्णुदेव सरकार आज विकास के हर पैमाने पर 100 फीसदी खरा उतरते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मार्गदर्शन में मूलभूत सुविधाओं सीसी रोड, नाली, पेयजल, सफाई, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन के निर्माण तेजी से हो रहे हैं। शहर के 10 नालों को जोड़कर एसटीपी प्लांट से पानी को ट्रीटमेंट करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

क्षेत्र वासियों ने की विष्णु सरकार के प्रयासों की सराहना

भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थाईजनों ने भी विष्णुदेव सरकार एवं मंत्री श्री देवांगन के इस पहल को लेकर आभार व्यक्त किया और सरकार के प्रयासों की सराहना की। नागरिकों ने कहा कि शौचालय नहीं होने से स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी।
लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की योजनाओं को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्र के बच्चों को सर्व सुविधा स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा।

इन कार्यों का भूमि पूजन

नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत दर्री जोन के 32 शासकीय विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण (लागत 1 करोड़ 60 लाख रुपए) तथा दर्री जोन अंतर्गत 21 शासकीय स्कूलों में किचन शेड निर्माण कार्य (लागत 73 लाख रुपए), कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य वार्ड क्रमांक 19 में सीएसईबी के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अथिति स्वरूप भवन निर्माण कार्य (लगभग 25 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 22 में रोड निर्माण एवं शेड निर्माण कार्य ( 10 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 24 नेहरू नगर के मुख्य मार्ग में ग्रीनवेल्ट निर्माण कार्य ( 30 लाख रुपए) तथा वार्ड क्रमांक 21 (पूर्व वार्ड क्रमांक 19) गायत्री यज्ञपीठ सीएसईबी कॉलोनी कोरबा में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोंद्धार कार्य (लगभग 10 लाख रुपए) शामिल है।

सर्वे कार्य में लापरवाही पर एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को नोटिस, मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

The Duniyadari: कोरबा। जिला कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण (आईएएस) ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर ओंकार यादव और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख टी.आर. भारद्वाज भी मौजूद रहे। बैठक में जिले में चल रहे मसाहती सर्वे सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले के 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित है। इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य गांवों में सर्वे कार्य जारी है। अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को ग्रामवार खसरा सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि मसाहती सर्वे की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर स्तर पर की जाएगी। जिन क्षेत्रों में कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके अलावा रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना तथा नक्शा बटांकन जैसे कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में डायमंड सिंह ध्रुव को 623वीं रैंक, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

The Duniyadari: रायपुर, 06 मार्च। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में छत्तीसगढ़ के डायमंड सिंह ध्रुव ने 623वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस विभाग सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

डायमंड सिंह ध्रुव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वे काफी समय से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। व्यस्त ड्यूटी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, बेटियों के सामने हुआ हादसा

The Duniyadari: कोरबा, 06 मार्च बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला गहरे कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय चंदा देवी साह शाम के समय घर के पास स्थित कुएं से पानी भर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरीं। उस समय उनकी दो बेटियां वहीं मौजूद थीं। मां को कुएं में गिरते देख दोनों घबरा गईं और जोर-जोर से मदद के लिए पुकारने लगीं।

बेटियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से काफी प्रयास के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल बालको अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान के मुताबिक हादसे के समय महिला की दोनों बेटियां मौजूद थीं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के पति लकवाग्रस्त हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार की जिम्मेदारी चंदा देवी पर ही थी, जो बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर अपनी छह बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं।

बलौदाबाजार की ऐतिहासिक तहसील भवन में तड़के भीषण आग, रिकॉर्ड रूम के अहम दस्तावेज समय रहते बचाए गए

The Duniyadari: बलौदाबाजार, 06 मार्च। शहर की ऐतिहासिक तहसील भवन में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में भड़की और देखते ही देखते उसकी लपटें तहसीलदार कार्यालय की दिशा में फैलने लगीं।

आग की तेज लपटें और उठते धुएं को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत रिकॉर्ड रूम में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बाहर निकलवाने की व्यवस्था की, जिससे कई जरूरी सरकारी रिकॉर्ड सुरक्षित बचा लिए गए।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

महिला दिवस पर कोरबा में लगेगा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच और परामर्श

The Duniyadari: 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित है ।

छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।

शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क की जायेगी।

शिविर मे महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला “ऊर्जा क्वाथ” निशुल्क पिलाया जायेगा।

 

08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 08 मार्च 2026 रविवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं मैं स्वयं अपनी चिकित्सकीय सेवायें देने हेतु उपस्थित रहूँगा ।शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क करने के साथ-साथ महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला ऊर्जा क्वाथ निशुल्क पिलाया जायेगा। शिविर में महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों जैसे कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लडप्रेशर, श्वास, टी.बी.,लकवा, साइटिका, आस्टीयोपोरोसिस, गठियावात, पथरी, पीलिया, मस्तिष्कगत रोग माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, भगंदर, गैस, दुर्बलता, बन्ध्यत्व (स्त्री-पुरुष), श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, हृदय रोग, चर्मरोग, सोरायसिस, एक्जिमा, शीतपित्त आदि का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परामर्श के साथ साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी देंगे। साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श देंगे। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ.नागेंद्र नारायण ने अंचलवासियों से 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

 

आज का राशिफल 6 मार्च 2026 जानिए आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी।

The Duniyadari: आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आ सकता है। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष: आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है।

वृषभ: आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन: आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क: किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या: आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।

तुला: परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: धन संबंधी मामलों में लाभ के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।

धनु: यात्रा के योग बन सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर होगा।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा।

मीन: करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा।

धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला! बोरियों में पाइप से डाला जा रहा था पानी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

The Duniyadari: रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलेरा के धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां धान की बोरियों में पाइप के माध्यम से पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति द्वारा संचालित धान खरीदी केंद्र में कुछ कर्मचारी धान के स्टैक को बोरवेल के पानी से भिगोते नजर आए। आरोप है कि धान को गीला कर उसका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, ताकि खरीदी के दौरान अधिक मात्रा दिखाकर आर्थिक फायदा लिया जा सके। इस तरह की करतूत से शासन को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों को इस गतिविधि की भनक लग गई थी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धान की बोरियों में पानी डालते हुए समिति के लिपिक उमेश साहू को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि उस समय समिति के प्रबंधक विष्णु साहू और अध्यक्ष लीलू साहू भी वहीं मौजूद थे।

घटना सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदी केंद्र पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार है, जिससे किसानों की मेहनत के साथ-साथ सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंचता है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले आरंग क्षेत्र के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में भी इसी तरह की अनियमितता का मामला सामने आ चुका है। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने से धान खरीदी केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से फूलो देवी नेताम ने भी अपना पर्चा भरकर चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिकता पूरी कर ली।

फूलो देवी नेताम फिलहाल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस में कई नामों पर हुआ था विचार

राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव का नाम भी सामने आया था। हालांकि लंबी चर्चा के बाद पार्टी ने आखिरकार फूलो देवी नेताम के नाम पर सहमति जताई।

6 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच

निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 6 मार्च को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों के पास 9 मार्च तक नाम वापस लेने का अवसर रहेगा।

16 मार्च को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे

राज्यसभा सीट के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न कर ली जाएगी।